{"_id":"642944bd95f681de210411f6","slug":"sharda-will-help-to-get-back-children-in-schools-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को वापस लाएगी ‘शारदा’, जिलाधिकारी स्तर से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को वापस लाएगी ‘शारदा’, जिलाधिकारी स्तर से चलेगा अभियान
Sun, 02 Apr 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:32 PM IST
सार
ऐसे बच्चे जो पढ़ाई पूरी किए बिना ही स्कूल छोड़ गए है। उन्हें वापस स्कूल जाने के लिए 'स्कूल हर दिन आएं' कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान में 6 से 14 वर्ष के बच्चे आएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
योगी सरकार ने पढ़ाई पूरी किए बिना स्कूल छोड़ने और अब तक विद्यालय न जाने वाले 6 से 14 वर्ष के बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए ‘शारदा’ (स्कूल हर दिन आएं) अभियान शुरू किया है। यह अभियान जिलाधिकारी के स्तर से चलाया जाएगा। पिछले छह वर्षों में सरकार स्कूल चलो अभियान के तहत 1.92 करोड़ विद्यार्थियों का नामांकन करा चुकी है।
विज्ञापन
निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) में भी ऐसे बच्चों को चिह्नित कर नामांकन कराने का प्रावधान है। इन बच्चों को दो श्रेणियों में रखा गया है। पहले, ऐसे जिनका कभी नामांकन न हुआ हो, दूसरे वह बच्चे जिनका नामांकन हुआ, पर किसी कारणवश पढ़ाई पूरी नहीं (ड्रॉप आउट) कर सके। ऐसे बच्चों के चिह्नांकन के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आंगनबाड़ी के 53 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी, निदेशालय ने मांगा रिक्त पदों का ब्योरा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 3,572 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, विशेषज्ञ चिकित्सक भी किए जाएंगे भर्ती
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में दो चरणों में अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 मई तक होगा, जबकि दूसरे चरण में ईंट भट्ठा, खदानों व पलायन से प्रभावित परिवारों के बच्चों को चिह्नित कर एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच नामांकन कराया जाएगा।
इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर चिह्नांकन से 15 दिन बाद शारदा एप पर दर्ज किया जाएगा। इनकी नियमित उपस्थिति की निगरानी नोडल शिक्षक व प्रधानाध्यापक करेंगे। स्पेशल एजुकेटर्स की ओर से हर माह 20 विद्यालयों की मॉनीटरिंग की जाएगी। यह सभी सूचनाएं शारदा एप पर अपलोड की जाएगी।