{"_id":"61fe3d5a023a7642b43d9b0a","slug":"sharda-prasad-shukla-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा सरकार में मंत्री रहे शारदा प्रसाद शुक्ल भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा सरकार में मंत्री रहे शारदा प्रसाद शुक्ल भाजपा में हुए शामिल
Sat, 05 Feb 2022 02:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 PM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शारदा प्रसाद शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। वह सपा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
शारदा प्रसाद शुक्ला (फाइल फोटो।)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव शारदा प्रसाद शुक्ला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
ये सपा के लिए करारा झटका बताया जा रहा है। उन्हें शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है।
बताया जाता है कि वह टिकट न मिलने से नाराज थे।
शनिवार को सरोजनी नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में शारदा प्रसाद भी पहुंचे।
उद्घाटन समारोह में सरोजनी नगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री कौशल किशोर, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।