फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sharad yadav meets akhilesh yadav

गठबंधन पर गुणाभाग: मुलाकातों में छिपी है दोस्ती की चाहत

Mon, 07 Nov 2016 12:43 PM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Nov 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav meets akhilesh yadav
जदयू नेता शरद यादव ने की सीएम से मुलाकात - फोटो : amar ujala

रजत जयंती समारोह के बाद समाजवादी पार्टी महागठबंधन पर नफा-नुकसान के आकलन में जुटी है। समारोह में जनता परिवार के दिग्गजों के जमावड़े बाद इस पर अटकलें और तेज हो गईं हैं। 

विज्ञापन


यह दीगर बात है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऐसे गठजोड़ से इत्तेफाक नहीं रखते लेकिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 2014 के आम चुनावों के नतीजों से सबक लेते हुए गैरभाजपा वोटों में किसी तरह का बिखराव नहीं चाहते। 
विज्ञापन


इन अटकलों को इससे भी बल मिलता है कि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से दो दिन में उनकी दो मुलाकातें हुईं। रविवार को उनकी जदयू नेता शरद यादव से भी गुफ्तगू हुई। इसके बाद शरद यादव सीएम से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम वोटों के लिए सपा पहले ही कौमी एकता दल का विलय करा चुकी है। अब भाजपा विरोधी दलों से गठजोड़ की कवायद जारी है। जनता परिवार के दिग्गज महागठबंधन के लिए सपा मुखिया के ओर देख रहे हैं। पिछले दिनों शरद यादव ने सोनिया गांधी से भेंट की थी। 

उसके बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद शरद से मिले थे। अब प्रशांत किशोर की सपा मुखिया से मुलाकातों को सियासी गठजोड़ के नजरिए से देखा जा रहा है।

हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ऐेसे गठबंधन को सिरे से नकार रहे हैं। वे तो यहां तक कहते हैं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के रणनीतिकार नहीं महज सलाहकार हैं। 

यूपी में झटका लगा तो तीसरे मोर्चे में घटेगा कद

sharad yadav meets akhilesh yadav
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह दो-तीन बार कह चुके हैं कि इस बार भाजपा सत्ता में आई तो फिर उसे हटाने में वक्त लगेगा।  इसके लिए वे गठबंधन की जरूरत को महसूस कर रहे हैं। वह भाजपा विरोधी मतों की लामबंदी चाहते हैं। प्रशांत किशोर, शरद यादव, अजित से उनकी बैठकें हो चुकी हैं। 

विधानसभा चुनाव से पहले दोस्ती की चाहत छिपी हुई है। कई बड़े नेताओं को अपने मंच पर बुलाना, उनकी ओर से गठबंधन का प्रस्ताव दिखा रहा है कि इस मुद्दे पर मुलायम भी गंभीर हैं। शिवपाल पहले ही इन नेताओं से मिल चुके हैं। 

गठबंधन के पैरोकार सपा नेताओं का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा की संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए अगले साल का विधानसभा चुनाव जीतना जरूरी है।

यदि यूपी में झटका लगा तो राष्ट्रीय स्तर पर सपा की स्वीकार्यता कम होगी और थर्ड फ्रंट में मुलायम का कद घट जाएगा। अभी जो नेता मुलायम सिंह से गठबंधन की अगुवाई करने की अपील कर रहे हैं, वे ही किनारा करने लगेंगे। 

गठबंधन मुद्दे पर साधे रहे चुप्पी

sharad yadav meets akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम, अखिलेश की चुप्पी
गठबंधन के प्रति सपा का रुख साफ न होने की प्रमुख वजह सीटों को लेकर फंसने वाला पेंच भी है। यदि महागठबंधन बनता है और उसमें रालोद, जदयू और कांग्रेस शामिल होंगे तो जाहिर है कि सीटों के लिए मारा-मारी होगी। सपा को बड़ा दिल करके उन्हें समायोजित करना होगा। एक-एक सीट के लिए जोड़तोड़ होगी, जो बेहद पेचीदा काम होगा।

सपा मुखिया भले ही गठबंधन की संभावना को लेकर दूसरे दलों के नेताओं से संपर्क में हों, लेकिन रजत जयंती समारोह में उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। देवेगौड़ा, शरद यादव, अजित सिंह और लालू प्रसाद यादव ने गठबंधन का मुद्दा तो उठाया पर मुलायम ने संकेतों में भी इसका जिक्र नहीं किया। 

शिवपाल जरूर गठबंधन को लेकर बोले, लेकिन सीएम अखिलेश भी इस मसले पर बोलने से बचते रहे। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श के बाद ही सपा की तरफ से कोई कदम बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed