फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shakti ki Smridhi programme of Amar Ujala in Lucknow.

महिला दिवस पर अमर उजाला की खास पहल- शक्ति की समृद्धि: लखनऊ में सजेगा मंच, आधी आबादी को मिलेंगे सफलता के सूत्र

Sat, 08 Mar 2025 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 01:31 PM IST
सार

अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ जुटेंगी। कार्यक्रम का आयोजन होटल क्लार्क अवध में दोपहर दो से रात आठ बजे तक होगा। सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

विज्ञापन
Shakti ki Smridhi programme of Amar Ujala in Lucknow.
शक्ति की समृद्धि के मंच पर जुटेंगे विशेषज्ञ, महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने पर होगी चर्चा - फोटो : अमर उजाला / द बोनस

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए मंच सजेगा। होटल क्लार्क अवध में होने वाले इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाएंगी। दोपहर दो से शाम आठ बजे तक महिलाओं के लिए होने वाले इस विशेष सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

विज्ञापन


इन मेहमानों से मिलेंगे सफलता के सूत्र
अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया (एएएफएम इंडिया) के सहयोग से हो रही विमेन फाइनेंशियल इंपॉवरमेंट समिट में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी। इनके साथ ही म्युचूअल फंड, बीमा, शेयर बाजार, साइबर सुरक्षा, फाइनेंशियल प्लानिंग और सोने में निवेश जैसे विषयों पर चर्चा के लिए देशभर से दिग्गज महिलाएं जुट रही हैं। समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


''द बोनस'' से मिलेंगे आर्थिक समाचार और विश्लेषण
विमेन फाइनेंशियल इंपॉवरमेंट समिट: शक्ति की समृद्धि के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की नई इकाई ''द बोनस'' पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह पत्रिका आर्थिक समाचारों के साथ ही उनके विश्लेषण पर आधारित है। पत्रिका के माध्यम से अर्थ क्षेत्र के दिग्गज, पाठकों को वित्तीय सलाह भी देंगे। इसका मकसद लोगों में वित्तीय और आर्थिक समझ विकसित करके इस क्षेत्र में उनका दखल बढ़ाना है। इसके साथ ही अमर उजाला 'द बोनस' नारी आर्थिक सुरक्षा अभियान (नासा) की शुरुआत भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार और उद्यम क्षेत्र की ये दिग्गज होंगी मुखातिब
अनामिका माटे- निप्पॉन लाइफ इंडिया असेट मैनेजमेंट की सेगमेंट हेड
धारा शाह- बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड की प्रोडक्ट हेड
सुनंदा वेंकटरमण- व्हाइट ओक कैपिटल की बिजनेस डेवलपमेंट हेड
शिल्पी चंदेल- मिरे असेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की क्लस्टर हेड
उमा देसाई- बटुक की बिजनेस और स्ट्रेट्जी हेड
- प्रबलीन बाजपेयी- फिनिक्स रिसर्च एंड एनालिटिक्स की संस्थापक
- निशा सांघवी- सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर और प्रीमोर फिनटेक की सह-संस्थापक


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed