लखनऊ। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती शुक्रवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मनाई गई। छत्रपति शाहूजी महाराज स्मृति मंच और केजीएमयू परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामचन्द्र पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज केवल शासक नहीं, बल्कि दूरदर्शी समाज सुधारक थे। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. नईम अहमद, प्रदीप गंगवार, दयासागर बौद्ध, प्रज्ञानंद उपासक, हरीशचन्द्रा, नरेश पाल, अनूप कन्नौजिया समेत अन्य लोगों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. एसएन कुरील, पूर्व आईपीएस डॉ. बीपी अशोक, डीके वर्मा, प्रो. संतोष कुमार मौजूद रहे।