फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shahid was running illegal exchange from home, used to send equipment from Mumbai to Nazim

Lucknow News : घर से शाहिद चला रहा था अवैध एक्सचेंज, कोरियर के जरिए मुंबई से नाजिम भेजता था सिमबॉक्स और उपकरण

Sun, 21 May 2023 09:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 May 2023 09:09 AM IST
सार

शाहिद और असद के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में नाजिम कमीशन और अन्य खर्चों के लिए पैसा जमा कराता था। नाजिम के इशारे पर कानपुर का जीटी रोड निवासी मनीष शर्मा, पटना का रवि कुमार व अन्य सिमकार्ड का पार्सल लाकर देते थे।

विज्ञापन
Shahid was running illegal exchange from home, used to send equipment from Mumbai to Nazim
UP ATS

विस्तार

कानपुर में एटीएस की गिरफ्त में आया शाहिद जमाल सिविल लाइन इलाके के पैराडाइज अपार्टमेंट स्थित अपने घर के बेडरूम से अवैध एक्सचेंज चला रहा था। एटीएस की टीम बीएसएनएल, जियो और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर चौथी मंजिल पर उसके किराए पर लिए गए फ्लैट पर पहुंची तो बेडरूम में रखी अलमारी में चालू हालत में चार सिमबॉक्स मशीनें मिली। साथ ही, तमाम संबंधित उपकरण भी कमरे में मौजूद पाए गए। एटीएस ने शाहिद और असद के ठिकानों से 4059 सिम बरामद किए, जो एयरटेल और बीएसएनएल के हैं।

विज्ञापन


एटीएस ने जब शाहिद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जाजमऊ की केडीए कॉलोनी में किराए के कमरे में एक और अवैध एक्सचेंज संचालित करने की बात कबूली। ये कमरा भी उसने किराए पर लिया था, जहां चार सिमबॉक्स चालू हालत में पाए गए। उसने एटीएस के अधिकारियों को बताया कि उसका साथी असद भी अपने घर पर एक्सचेंज चलाता है। एटीएस ने असद के सीसामऊ स्थित जरीब चौकी में नवाब साहब के हाता में छापा मारा तो उसके कमरे में भी चार सिमबॉक्स चालू हालत में पाए गए। शाहिद ने पूछताछ में बताया कि सिमबॉक्स और संबंधित उपकरण उसका मुंबई का पुराना साथी नाजिम खां कोरियर के माध्यम से भेजता है। नाजिम ने उसे एक लैपटॉप भी भेजा था, जिसे एनीडेस्क नामक रिमोट एप्लीकेशन के जरिए चालू किया गया। नाजिम ही सारे सिमकार्ड को रिचार्ज कराता था।
विज्ञापन


टेलीग्राम एप के जरिए करते थे संपर्क
पूछताछ में सामने आया कि शाहिद, असद और नाजिम खां टेलीग्राम मोबाइल एप के जरिए आपस में बातचीत करते थे। शाहिद और असद के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में नाजिम कमीशन और अन्य खर्चों के लिए पैसा जमा कराता था। नाजिम के इशारे पर कानपुर का जीटी रोड निवासी मनीष शर्मा, पटना का रवि कुमार व अन्य सिमकार्ड का पार्सल लाकर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद का पुराना पार्टनर है नाजिम
अवैध एक्सचेंज गिरोह का सरगना नाजिम खां उर्फ नाजिम पटेल मुंबई के शिवाजीनगर का रहने वाला है। वह शाहिद जमाल का पुराना पार्टनर है। दोनों को अवैध एक्सचेंज संचालित करने के आरोप में वर्ष 2017 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद शाहिद ने कानपुर आकर नाजिम के साथ फिर से अवैध एक्सचेंज चलाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed