फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaheed Memorial will be rejuvenated with 6.52 crores

Lucknow News: 6.52 करोड़ से शहीद स्मारक का होगा कायाकल्प

Thu, 06 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Memorial will be rejuvenated with 6.52 crores
रायबरेली। शहर से सटे एतिहासिक शहीद स्मारक के कायाकल्प की प्रक्रिया तेज हो गई है। पर्यटन विभाग ने 6.52 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए लखनऊ की एक फर्म को डीप प्रोजेक्टर रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के आदेश दिए हैं। बुधवार को एजेंसी के इंजीनियरों ने शहीद स्मारक पहुंचकर जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के साथ जल्द ही डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव ने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण, घाटों के विकास व अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भिजवाया था। पर्यटन विभाग ने 6.52 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पर्यटन विभाग ने मेसर्स छत्रछाया ग्रुप को डीपीआर तैयार करने का काम सौंपा है। डीपीआर तैयार होने के बाद जल्द ही काम शुरू हो सकेगा। बुधवार को एजेंसी के इंजीनियरों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए)के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि डीएम के स्तर से शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। डीप प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए बुधवार को इंजीनियरों की टीम आई थी।
विज्ञापन

जिले में ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गंगा नदी पर स्थापित गोकर्ण घाट पर तीन करोड़ से पर्यटन विकास होगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के प्रयास से गोकर्ण घाट के अलावा डलमऊ नगर में गंगा घाट के निकट यात्रियों के ठहरने के लिए अतिथि गृह एवं विश्राम गृह के लिए एक करोड़, गहरेश्वर मंदिर को एक करोड़, महराजगंज के महावीरन मंदिर को एक करोड़ देकर पर्यटन विकास की प्रक्रिया शुरू की गई है। पर्यटन विभाग ने इन कार्यों के लिए भी एजेंसी से डीप प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed