{"_id":"65cdc6aa8c2e488766035fb7","slug":"shahabuddin-barelvi-writes-letter-to-akhilesh-yadav-to-help-congress-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शहाबुद्दीन बरेलवी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, बोले- इंडिया गठबंधन में धोखा न करें, भाजपा को वॉकओवर न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहाबुद्दीन बरेलवी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, बोले- इंडिया गठबंधन में धोखा न करें, भाजपा को वॉकओवर न दें
Thu, 15 Feb 2024 06:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:47 PM IST
सार
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा से कांग्रेस को सीटें देकर भाजपा को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों के जज्बात और एहसास को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इंडिया गठबंधन से धोखा न करने की नसीहत दी है। साथ ही कांग्रेस को उसकी वरीयता वाली सीटें देने की अपील की है। यह भी कहा है कि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया तो माना जाएगा कि वह किसी न किसी रूप में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में कहा कि आप पीडीए अभियान चला रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में मुसलमानों ने 98 प्रतिशत वोट देकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का कार्य किया। मुसलमानों के इतने समर्थन के बाद भी राज्यसभा की सीट के लिए एक भी मुसलमान नहीं उतारा गया। इससे समाज के लोगों को तकलीफ हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र, अब चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी, परिवार को संभाल लीजिएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी लेकिन सपा ने उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म नहीं निभाया। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सपा की अच्छी स्थिति है लेकिन नकारात्मक रवैए की वजह से रालोद गठबंधन से अलग हो चुका है। अब सपा की ओर से यही नकारात्मक रवैया कांग्रेस के प्रति भी अपनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की ओर से कांग्रेस को गलत सीटें दी जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि आप लोकसभा में भाजपा के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतारने की मंशा रखते हैं। लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ जिस उम्मीदवार की घोषणा की गई है। उससे भी यही प्रतीत होता है कि भाजपा को वॉकओवर दे दिया गया है।
बरेलवी ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में नफरत के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। वह संविधान बचाने, अमन पसंद लोगों को एकजुट करने में जुटे हैं। ऐसे में सपा को साथ देना चाहिए। भाजपा को रोकने के लिए सपा और कांग्रेस को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में फिरकापरस्त ताकतों को मजबूत करने की गलती न करें। मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं।