फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shaan e awadh will be a office hub

जानिए, लखनऊ के क्नॉट प्लेस में क्या-क्या होगा

Tue, 16 Feb 2016 04:26 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
shaan e awadh will be a office  hub

गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में प्रस्तावित शान-ए-अवध कनॉट प्लेस सरकारी और निजी कार्यालयों का हब बनेगा। यहां पूरी तरह से वातानुकूलित 100 कार्यालय बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस संकुल चार मंजिल का होगा। इसकी ग्राउंड और पहली दो फ्लोर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित होंगी। जबकि ऊपर की दो फ्लोर में कई और दफ्तर होंगे।
विज्ञापन


एलडीए जल्द ही आवंटन शुरू करेगा। वैसे भी मुख्यमंत्री पुराने शहर के सरकारी कार्यालयों को सीजी सिटी ले जाने की बात हाल ही में कह चुके हैं।

शॉपिंग मॉल और होटल की भूमि निजी क्षेत्र को नीलाम की जाएगी। इससे प्राधिकरण की आय का बंदोबस्त किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक होने की वजह से ये संकुल फायदे का सौदा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल ताज विवांता, लखनऊ का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट राजेंद्र सिंह ने ही इसका डिजाइन तैयार किया है। शान-ए-अवध कनॉट प्लेस सीजी सिटी परियोजना का ह्दय स्थल होगा।

राज्य सरकार ने इस केंद्र के लिए 100 करोड़ का बजट मंजूर किया है। प्राधिकरण ने भी 400 करोड़ का एक टेंडर करने की तैयारी कर ली है।

यूपी सहित विभिन्न राज्यों की दस्तकारी का होगा प्रदर्शन

shaan e awadh will be a office  hub

जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, आवंटन और नीलामी यहां पंजीकरण, आवंटन और नीलामी की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी। एलडीए के अधिशासी अभियंता रोहित खन्ना ने बताया कि सबसे पहले भूतल और ऊपर के दो तलों में शॉपिंग मॉल वगैरह को विकसित करने का काम होगा।

उसमें निजी क्षेत्र को जगह दी जाएगी। यह काम निर्माण शुरू होने के साथ ही करेंगे। ताकि खर्च की रकम बिक्री से जुटाई जा सके। इसके बाद चार फ्लोर में ऊपरी फ्लोरों पर कार्यालयों का आवंटन शुरू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि निजी क्षेत्र का इस एरिया में ज्यादा झुकाव होगा।

इसमें पांच तरह की गतिविधियां होंगी। सबसे पहले बीम का भाग होगा, जो कि पूरी तरह से वातानुकूलित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स होगा। बांईं ओर कल्चरल कॉम्प्लेक्स होगा, इसमें यूपी सहित विभिन्न राज्यों की दस्तकारी का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा दाहिनी ओर तीन फाइव स्टार होटल बनाए जाएंगे। जबकि, तीन शॉपिंग मॉल भी इस कनॉट प्लेस में होंगे। एक शानदार सिनेमाघर भी होगा।

एलडीए के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम विभिन्न निजी और सरकारी कार्यालयों को शान-ए-अवध संकुल में आवंटन देंगे। यहां ऑफिस हब बनाया जाएगा। शुरुआत निचली फ्लोरों के आवंटन से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed