फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaadi Murhoot 2024: This year, now the auspicious time for marriage is only in these five days, Pandits are c

शादी मुर्हूत 2024: अब सिर्फ इन पांच दिनों में ही विवाह के शुभ मुर्हूत, एक दिन में कई शादियां करा रहे हैं पंडित

Sun, 08 Dec 2024 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

Marriage date 2024: इस साल पूरे दिसंबर माह में विवाह के शुभ मुर्हूत नहीं हैं। दिसंबर के बाकी बचे दिनों में सिर्फ पांच तारीखें ऐसी हैं जब विवाह का अच्छा मुर्हूत है। 
 

विज्ञापन
Shaadi Murhoot 2024: This year, now the auspicious time for marriage is only in these five days, Pandits are c
शादी 2024। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस समय सहालग का दौर चल रहा है। सहालग समाप्त होने में अब मात्र एक सप्ताह का समय ही बाकी है। ऐसे में एक दिन में कई-कई शादियां हो रही हैं। इस साल 15 दिसंबर तक विवाह के लग्न हाेंगे। इसके बाद खरमास शुरू हो जाएंगे। इस बीच एक-एक तिथि पर कई-कई शादियां हैं। इससे पंडित एक साथ कई शादियां कराने के लिए टीम की मदद ले रहे हैं।

विज्ञापन


सहालग के मौसम में आयोजकों के लिए पंडित का प्रबंध करना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ही दिन में एक से अधिक वैवाहिक कार्यक्रम होने से पंडितों की भी पहले से बुकिंग करनी पड़ रही है। ऐसे में पहले से प्रबंध नहीं करने वाले आयोजकों को शिक्षा ग्रहण कर रहे आचार्यों की मदद लेनी पड़ रही है। आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि दिसंबर में शादियों के लिए सिर्फ पांच शुभ मुहूर्त बचे हैं। इन मुहूर्तों में वैवाहिक आयोजन संपन्न कराने वाले पंडित पहले से बुक हो चुके हैं। नौ, 10, 11, 14 व 15 दिसंबर को शादियों का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद इस सीजन में अब शादियां नहीं हैं। अगले साल मकर संक्राति के बाद ही शादियां हो सकेंगी। आमतौर पर दिसंबर के पूरे महीने में शादियां हुआ करती हैं। 

विज्ञापन

एक दिन में हो रही करीब 500 शादियां

Shaadi Murhoot 2024: This year, now the auspicious time for marriage is only in these five days, Pandits are c
15 दिसंबर के बाद नहीं हैं शादियां - फोटो : अमर उजाला

शादी विवाह में विद्वान पंडितों का विशेष महत्व है। आचार्य शिवेंद्र के अनुसार बिना पंडित के वैवाहिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। द्वारचार, पाणिग्रहण व वैवाहिक अनुष्ठान विधिविधान से करवाने में करीब छह घंटे लगते हैं। 15 दिसबर तक वैवाहिक शुभ मुहूर्त है। एक दिन में तकरीबन 500 शादियां जिले में हो रही हैं। विधिविधान से संस्कार करवाने के लिए सिर्फ एक दिन में एक ही कार्यक्रम में शामिल हो पाना संभव हो सकेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed