{"_id":"64a1458160537c21f80d0ed4","slug":"sgpgi-doctors-operated-a-child-and-gave-him-a-new-life-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुर्घटना के बाद गले में फंस गई थी जीभ, डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे को दी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुर्घटना के बाद गले में फंस गई थी जीभ, डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे को दी नई जिंदगी
Sun, 02 Jul 2023 03:08 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 03:08 PM IST
सार
एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने एक बच्चे की सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी है। एक दुर्घटना में बच्चे की जीभ अलग होकर सांस की नली में फंस गई थी।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के चिकित्सक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे रुद्र की सर्जरी कर उसकी जान बचाई। बच्चे को रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बच्चे की जीभ अलग होकर सांस की नली में फंस गई थी। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की और उसे दो दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। अब बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने बताया कि पांच साल के रुद्र सोनी को जब लाया गया था तो काफी खून बह रहा था। डॉ. कुलदीप व उनकी टीम ने खून के बहाव को बंद करके जरूरी जांच कर बच्चे को इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने कहा- हम समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ नहीं, पर इसे जबरन न थोपे सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग
चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बालक की जीभ व जबड़े की हड्डी को जोड़ा गया। यहां डॉ. अंजली चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र जामवाल तथा डॉ. अनूप दीक्षित के सहयोग से बच्चे का ऑपरेशन किया गया। एनेस्थीसिया की टीम में डॉ. वंश, डॉ. सुरुचि, डॉ. गनपत, डॉ. अर्चना, डॉ. मेघना, डॉ. अर्पिता और डॉ. अजीत शामिल रहे।