फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi doctors done critical surgery in legs of patient, gives him hope to stand on his feet again

पीजीआई के डॉक्टरों ने की पैर की जटिल सर्जरी, अब देवेंद्र खड़ा हो सकेगा खुद के पैरों पर

Fri, 12 Jul 2019 12:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
sgpgi doctors done critical surgery in legs of patient, gives him hope to stand on his feet again
SGPGI
उरई का 23 वर्षीय देवेंद्र अब अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। बाएं पैर की उंगली के रक्त वाहिका में ट्यूमर (वेस्कुलर मालफारमेशन) से वह एक साल से परेशान था। बार-बार पैर में इंफेक्शन के कारण मवाद पड़ जा रहा था। झांसी मेडिकल कॉलेज ने उसे एसजीपीजीआई रेफर कर दिया। संस्थान के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव अग्रवाल और इंटरवेशन रेडियोलाजिस्ट प्रो. रघुनंदन ने वेस्कुलर मालफारमेशन सर्जरी ऑफ्टर क्वायलिंग तकनीक के जरिए देवेंद्र को ठीक कर दिया है। इस तकनीक के जरिए सर्जरी करने वाला पीजीआई उत्तर भारत का पहला संस्थान बन गया है।
विज्ञापन


ट्यूमर की ब्लड सप्लाई रोक कर की सर्जरी
प्रो. राजीव ने बताया कि रक्त वाहिका में ट्यूमर बन जाने के कारण यह परेशानी होती है। ट्यूमर में अधिक रक्त प्रवाह होने की वजह से सामान्य तौर पर सर्जरी संभव नहीं होती। जरा सा चीरा लगाते ही खून का फव्वारा निकलने लगता है। ऐसे में रक्त प्रवाह को रोकना जरूरी होता है। इसके लिए इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट ने उस ट्यूमर को खून सप्लाई करने वाले नस में क्वायल लगा कर रक्त प्रवाह को कम किया। क्वायल लगाने के 24 घंटे बाद ट्यूमर की सर्जरी कर दी गई। इस तकनीक को हम लोगों ने स्थापित कर लिया है।
विज्ञापन

इंटरवेंशन रोडियोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन का साथ जरूरी

प्रो. राजीव अग्रवाल ने बताय कि वेस्कुलर मालफारमेशन सर्जरी आफ्टर क्वायलिंग तकनीक में प्लास्टिक सर्जन के साथ इंटरवेंशन रोडियोलॉजिस्ट का सामंजस्य होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वेस्कुलर मालफारमेशन शरीर के किसी भी अंक में हो सकता है। शरीर के किसी भी अंग में गांठ हो तुरंत संपर्क करना चाहिए। ट्यूमर के बढ़ जाने से सर्जरी में जटिलताएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed