फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi doctor filed complaint due to threat by unknown number

एसजीपीजीआई की महिला चिकित्सक को अनजान नंबर से मिल रही धमकी

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
sgpgi doctor filed complaint due to threat by unknown number
लखनऊ। पीजीआई में तैनात महिला डॉक्टर को अंजान नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है। कॉल करने वाला खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बता रहा है। महिला चिकित्सक की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक एसजीपीजीआई में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्हें कई दिनों से धमकी दी जा रही है। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को निजी बैंक का रिकवरी एजेंट बताता है। उसका कहना है कि सुनील कुमार नरवाल को क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था, जिस पर ढाई लाख रुपये का बकाया है। सुनील ने महिला डॉक्टर का नंबर देते हुए उनसे रुपये वसूलने के लिए कहा है। डॉक्टर के मुताबिक वह सुनील कुमार नरवाल को नहीं जानतीं और न ही वह एसजीपीजीआई में कार्यरत है। उन्होंने बैंक रिकवरी एजेंट को भी यह बात बताई, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार नंबर बदल-बदल कर कॉल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed