फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexually exploited woman five years pretext marriage arrested

Lucknow: शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 04:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

लखनऊ के मड़ियांव में शादी का झांसा देकर एक लड़की के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sexually exploited woman five years pretext marriage arrested
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में शादी का झांसा देकर मड़ियांव के हरिओमनगर निवासी जागेंद्र राठौर उर्फ सचिन पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मड़ियांव पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक, युवती और आरोपी के परिवार के बीच काफी पुरानी पहचान है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में आरोपी सचिन ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण करने लगा। युवती ने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने परिजनों को बताया तो मां ने सचिन के घरवालों से शादी की बात की। सचिन के परिजन राजी हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में, आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Kashmir Terror Attack : कानपुर के मृतक शुभम का शव पहुंचने पर भावुक हुआ माहौल, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

युवती को पता चला कि दहेज के लालच में सचिन व उसके परिजनों ने उसकी शादी दूसरी लड़की से तय कर दी। 25 अप्रैल को दोनों की सगाई है। युवती ने इस बारे में सचिन से बात की तो उसने मारपीट कर दी। आरोपी कुछ समय पहले तक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed