फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 37 districts of the state are in the grip of heat wave, today the weather may worsen, Meteorological Depar

यूपी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में, आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 24 Apr 2025 11:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Apr 2025 11:43 AM IST
सार

UP Weather Report Today: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आज प्रदेश के 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ की रफ्तार कम होने से रात की गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP: 37 districts of the state are in the grip of heat wave, today the weather may worsen, Meteorological Depar
आज 37 जिलोंं में लू का अलर्ट। - फोटो : एएनआई

विस्तार

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को गर्म हवा और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तपिश के साथ ही रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी, आगरा जैसे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 37 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया गया है। पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुधवार को प्रदेश के दोनों संभागों में चली 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पछुआ की वजह से रात के बढ़ते तापमान पर मामूली लगाम लगी है। साथ ही प्रदेश में लू की तपिश से हल्की राहत रही। रात के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन सकती हैं। अगले तीन-चार दिन यूपी में हीटवेव के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पछुआ से रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आएगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। इस बीच झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है उष्ण-लहर (लु) चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

आज से घटेगी पछुआ की रफ्तार, बढ़ेगी गर्मी

राजधानी में बुधवार को दिन में लोगों को गर्म हवाओं के साथ तपिश भरी धूप का सामना करना पड़ा। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई। वहीं, रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ चल जाने से उमस भरी गर्मी कम हुई है। रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आई है। बृहस्पतिवार से अगले दो-तीन दिन पारे में बढ़ोतरी के संकेत हैं।बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
 

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से इस दिन तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि के आसार, जानें मौसम अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed