{"_id":"63ab5ab1a8ffdd489a09b989","slug":"sexual-harrasment-of-wife-lucknow-news-lko663855384","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime against Women : पत्नी को संतान न होने से हैवान बना पति, नाजुक अंग पर ब्लेड से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime against Women : पत्नी को संतान न होने से हैवान बना पति, नाजुक अंग पर ब्लेड से काटा
Wed, 28 Dec 2022 03:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:47 PM IST
सार
एक युवक ने संतान न होने पर अपनी पत्नी से हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अप्राकृतिक यौवन शोषण व जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज के एक गांव में पत्नी को संतान न होने से खफा पति अमानवीयता पर उतर आया। नशे में धुत पति ने पहले पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया और इसका विरोध करने पर ब्लेड से पत्नी के नाजुक अंग व सीने पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित महिला को पड़ोसियों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज के एक गांव की महिला को विवाह के छह साल बीत जाने के बाद भी कोई संतान नहीं है। मजदूर पति इसे लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर पत्नी तीन माह पहले मायके चली गई थी। सोमवार को पति उसे मायके से घर ले आया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। इसका विरोध किया तो पीटने के बाद नाजुक अंगों व सीने पर ब्लेड से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता को झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मंगलवार को एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने गांव पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अप्राकृतिक यौवन शोषण व जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हावभाव से मानसिक बीमार लग रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन