{"_id":"65d639ef9114ddad9203137c","slug":"sexual-harassment-of-an-eight-year-old-boy-in-bahraich-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: 16 वर्षीय किशोर ने आठ वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, गंभीर हालत में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: 16 वर्षीय किशोर ने आठ वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, गंभीर हालत में छोड़कर भागा
Wed, 21 Feb 2024 11:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:29 PM IST
सार
बहराइच में एक आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोर बहला फुसलाकर एक बालक को अपने साथ ले गया। घर से पांच किलोमीटर दूर नाले के किनारे बालक के साथ कुकर्म किया। हालत गंभीर होने पर उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। बालक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दरगाह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। बालक के परिजन एक मृतक की मिट्टी में शामिल होने गए थे। आरोप है की इस दौरान उसी के मोहल्ले का रहने वाला 16 किशोर उसके पास पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
किशोर ने बहराइच- नानपारा हाइवे पर स्थित मुहमदा नाला के पास बालक के साथ कुकर्म किया। बालक की हालत खराब होने पर उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। घर पर बालक के न मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
पता लगाते हुए परिजन जब नाले के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजनो ने आनन फानन में बालक को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरगाह थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।