फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sexual assault with women after giving lift from bike

लिफ्ट देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with women after giving lift from bike
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को अपह्त कर अपने दो साथियों संग दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से निकल थाने पहुंची युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की तलाश जारी है। वहीं युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर में लगने वाले मेला देखने गई थी। बृहस्पतिवार को वह घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार एक बोरिंग मिस्त्री मिला। उसने गांव का पता पूछने के बाद कहा कि उसके पड़ोस में ही रहने वाली बहन की ससुराल वह जा रहा था। घर तक छोड़ने की बात कहकर उसने लिफ्ट दी।
विज्ञापन

उसके बाद लाही चौराहा पार होते ही वह उसे पड़रिया गांव के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर बाइक रोकी दी। वहां पर दो लोग पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर सहावर गांव निवासी विजय व रामसमुझ का गिरफ्तार कर तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति का दांतों से काटा कान, दो बंदी
हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में एक दंपती के बीच कई दिनों से विवाद हो रहा था। बृहस्पतिवार की रात पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति की पिटाई की। उसके बाद दांतों से पति का कान काट लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पत्नी व उसके साथी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सहावर गांव के रामेश्वर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह घर पहुंचा तो वहां पर गांव का ही जगन्नाथ पहले से मौजूद था। वह उससे कुछ पूछता कि पत्नी के साथ मिलकर दोनों उसे मारने-पीटने लगे। इसी दौरान पत्नी ने दांतों से उसका कान काटकर अलग कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामेश्वर को सीएचसी पहुंचाने के बाद आरोपी पत्नी व उसके साथी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed