{"_id":"5f5f64528ebc3efbb74e3fbd","slug":"sexual-assault-on-a-teenaged-girl-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: युवती संग पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: युवती संग पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया
Mon, 14 Sep 2020 06:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने बाजार गई युवती को अगवा कर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी दी कि युवती ने अगर कहीं मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसके भाई को भी मार डालेंगे। डरी सहमी युवती दूसरे दिन अपनी रिश्तेदारी में चली गई जहां उसकी हालत बिगड़ी तो उसका इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
इस बीच आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया जिस पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह करीब 6 थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ इमलिया क्षेत्र में पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। पीड़िता का पिता व भाई दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक पूरी घटना पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं।