{"_id":"5e916a908ebc3e6fa571defe","slug":"sexual-assault-on-a-girl-in-gomti-nagar-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमती नगर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमती नगर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Apr 2020 12:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार रात छात्रा (16) से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद डरी- सहमी छात्रा अपने घर गई और चुपचाप कमरे में लेट गई।
प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, विनीत खंड निवासी किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। परिवार में मां, भाई और भाभी हैं। गुरुवार रात 8 बजे छात्रा किसी काम से रेलवे लाइन के किनारे गई थी।
वहां मौजूद दो युवकों ने उसे अकेला देख पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्द्धनिर्मित मकान में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। वह डरी सहमी घर पहुंची। बगैर खाना खाए सो गई। देर रात को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई।
इस पर किशोरी ने मां को पूरी जानकारी दी। मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात में पहुंची पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर अतुल चौबे और अतुल शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
किशोरी की शुक्रवार सुबह चिकित्सीय जांच करायी गयी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है।