स्कूल में नशीला पदार्थ देकर छात्राओं का यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल की वार्डेन, गृह माता और सुपरवाइजर पर भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे इस पर आक्रोशित छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
छात्राओं की ओर से हंगामा करने की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण भी उग्र हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विद्यालय का घेराव कर लिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष और नगर कोतवाल राजकुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
हंगामें में छात्राएं बेहोश
अधिकारियों के सामने भी छात्राओं ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय के कर्मचारी भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे जबरन यौन शोषण करा रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ में जुटी थी और दूसरी ओर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी था।
हंगामे के दौरान बाहरी लोगों के भागने से भगदड़ मच गई जिसमें दो छात्राएं घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल में भ्ार्ती कराया गया। एक छात्रा बेहोश भी हो गई।
एडीएम केशवदास ने बताया प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होगी। इस आश्रम में कुल तीन सौ छात्राएं पढ़ती हैं।