{"_id":"682071b3f7c93c13a20053e0","slug":"severe-heat-wave-begins-in-up-heat-wave-warning-from-may-14-mercury-crosses-40-degrees-in-15-districts-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू... 14 से लू की चेतावनी, 15 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू... 14 से लू की चेतावनी, 15 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री पार
Sun, 11 May 2025 03:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 03:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 मई से लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं रविवार को 15 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। हालांकि कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। बीते दो दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। दोपहर की तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों में लू के थपेड़े चलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम योगी बोले- ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत जानना है तो पाकिस्तान से पूछें, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिया संदेश
विज्ञापन
रविवार को वाराणसी, कानपुर, बस्ती, बहराइच , चुर्क, बलिया जैसे 15 जिलों से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
14 मई से यूपी में लू की चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। वहीं रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी आदि में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।