{"_id":"67530fe732d53b1fcb0cc852","slug":"several-people-seriously-injured-in-blast-illegal-gas-warehouse-in-lucknow-police-fire-brigade-teams-on-spot-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण ब्लास्ट: अवैध तरीके से घर में हो रही थी गैस रीफिलिंग, दो बच्चों सहित सात घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण ब्लास्ट: अवैध तरीके से घर में हो रही थी गैस रीफिलिंग, दो बच्चों सहित सात घायल; अस्पताल में भर्ती
Fri, 06 Dec 2024 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:23 PM IST
सार
लखनऊ में अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में परिजन और लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबग्गा में शुक्रवार रात रसोई गैस के अवैध गोदाम में गैस रिफिलिंग के दौरान धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम के शटर के परखचे उड़ गए। दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मुर्दापुर दुबग्गा निवासी रोहित गुप्ता के मकान में रसोई गैस का अवैध गोदाम बनाया गया है। शुक्रवार रात वहां मजदूर व्यावसायिक सिलिंडर से घरेलू में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। धमाके से भीतर काम कर रहे मजदूर आदर्श विहार ठाकुरगंज निवासी मोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा और रंजीत छिटककर दीवार से टकरा गए।
विज्ञापन
धमाका इतना तेज था कि घर के बाहर से गुजर रहे पड़ोसी मोहम्मद सिराज का बेटा मो. जीशान (5) और बेटी आयशा (7) भी चपेट में आ गए। पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। गोदाम के भीतर फंसे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर लोग उस ओर दौड़े। हालांकि, काफी देर तक किसी की भीतर जाने की हिम्मत नहीं हुई।
मजदूरों ने भागकर बचाई जान, एक छत से कूदा
दर्द से तड़प रहे मजदूर गोदाम से भागकर छत पर पहुंचे। खौफ के कारण एक मजदूर छत से नीच कूद गया। वहीं, तीन अन्य भागकर पड़ोसी फरजाना की छत पर पहुंचे। एक मजदूर के कपड़े में आग लगी हुई थी। यह देखकर फरजाना अपनी बेटी को लेकर घर के बाहर भाग निकलीं। इसके बाद तीन मजदूर बाहर निकले और कुछ दूर जाकर गिर पड़े। चारों गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
मजदूरों की हालत देखकर वहां मौजूद लोग सिहर गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से चारों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं, जीशान और आयशा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद सिराज चिकन कारोबारी हैं।