फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven years girl raped in Unnao.

सात साल की बच्ची से क्लास रूम में हैवानियत

Sun, 17 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 17 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Seven years girl raped in Unnao.

उन्नाव शहर के एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत युवक की सात साल की बच्ची के साथ स्कूल बस के क्लीनर रहे युवक ने रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर उसके मां-बाप मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल में चपरासी पद पर कार्यरत युवक अपनी पत्नी व सात साल की बच्ची के साथ स्कूल कैंपस में ही बने कर्मचारी आवास में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों इसी स्कूल की बस पर क्लीनर के रूप में कार्यरत युवक और चतुर्थ श्रेणी पर कार्यरत युवक के बीच विवाद हो गया। इस पर स्कूल प्रबंधक ने क्लीनर को काम से निकाल दिया।

सो रही बच्ची को उठा ले गया

Seven years girl raped in Unnao.

शुक्रवार रात करीब दस बजे क्लीनर दीवार फांदकर स्कूल में घुसा और कमरे में सो रही चपरासी की बेटी को उठा ले गया। उसने क्लास रूम में ले जाकर बच्ची से रेप किया। बच्ची की चीख सुन उसके माता-पिता क्लास रूम की ओर दौड़े।

इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए बाउंड्रीवाल फांद कर भाग निकला। बच्ची की हालत गभीर देख चपरासी ने स्कूल प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कुछ देर बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम, किला पुलिस चौकी इंचार्ज मो. मन्नान मौके पर पहुंचे शनिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और सीओ सिटी सर्वेश मिश्रा भी घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की।

एएसपी ने जांच पूरी होने तक उस कमरे में ताला बंद करा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी ने चार टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed