{"_id":"5b5ed9dc4f1c1bbd298b6c8e","slug":"seven-year-old-boy-died-due-to-food-poisoning-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पॉइजनिंग से मासूम ने तोड़ा दम, परिवार के छह अन्य सदस्य बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पॉइजनिंग से मासूम ने तोड़ा दम, परिवार के छह अन्य सदस्य बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
बीमार लोगों का इलाज करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारांबकी में दूषित भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार पड़ गए। स्थानीय लोगों ने सभी को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। एक किशोर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार सुबह गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तालाब के पास घर होने से दूषित पानी व सुबह का पका भोजन देर रात खाने से तबीयत बिगड़ने की बात कही है।
मसौली कस्बा के मोहल्ला अहमदपुरवा (भुलीगंज) में तालाब के किनारे टिनशेड के नीचे अशरफ परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह बनी कटहल की सब्जी व उर्द की दाल देर रात को् पूरा परिवार एक साथ खाकर सोया था। कुछ देर बाद अतीक को उल्टी दस्त के साथ पेट मे दर्द शुरू हो गया।
देखते ही देखते परिवार के अशफाक (40), उम्मेकुलशुम (14), जीशान (12), शाहरुख (9), अतीक (7), अफसान (5), एहतिशाम (2) को पेट दर्द और उल्टी दस्त शरू हो गए। घर में चीख पुकार सुनकर आशा बहु अंजुम बानो ने एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान अतीक की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार दोहरे ने स्थिति का जायजा लिया। जीशान का इलाज सीएचसी में अभी चल रहा है।