{"_id":"660b0d111ee7cc3fb4044507","slug":"seven-sheep-were-taken-away-by-pointing-weapons-at-the-cattle-herder-raebareli-news-c-101-1-slko1031-112776-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पशुपालक पर असलहा तान उठा ले गए सात भेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पशुपालक पर असलहा तान उठा ले गए सात भेड़
Tue, 02 Apr 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने एक पशुपालक पर असलहा तान दिया। उसकी सात भेड़ बोलेरो में भरकर भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
डीह थाना क्षेत्र के असईपुर मजरे बराडीह गांव निवासी रामनरेश पाल भेड़ पालने का व्यवसाय करता है। रविवार रात बोलेरो सवार बदमाश घर पहुंचे। जानकारी पर रामनरेश घर के बाहर निकला तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा लगाकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद घर के बाहर बंधी सात भेड़ बोलेरो में भरकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
60 हजार की चोरी
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव में नहर के पुल पर पकोड़े का ठेला लगाने वाले बबलू गुप्ता के घर में चोरों ने 10 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत ६० हजार का सामान पार कर दिया। रविवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करके घटना को अंजाम दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।