फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven robbery accused sent to jail

Lucknow News: डकैती के सात आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 19 Sep 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven robbery accused sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में सातों आरोपी।
लखनऊ। काकोरी के सकरा गांव में मंगलवार देर रात किसान के घर डकैती और तीन घरों में चोरी के मामले में पकड़े गए सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुटेरों के पास से तीन टॉर्च, दो प्लास, एक हथौड़ा, दो आरी, एक लोहे की रॉड, दो चाकू और एक ई ऑटो मिला है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सीतापुर रामपुर निवासी समरदहा निवासी विनोद वर्मा, सीतापुर रामपुर मथुरा दहला निवासी इंदल, उसका भाई धनेश, सीतापुर थानगांव मगदापुर निवासी रामखेलावन, सीतापुर सदरपुर अहिबरपुर निवासी मनोहर, नरेश और बाराबंकी फतेहपुर खदरा निवासी विमल बताया। डीसीपी ने बताया कि विनोद के खिलाफ पहले से सात, इंदल के खिलाफ 12, रामखेलावन के खिलाफ 12, धनेश के खिलाफ 22, मनोहर के खिलाफ दो, नरेश के खिलाफ पांच और विमल के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



ये है मामला

काकोरी के सकरा गांव में मंगलवार रात ई ऑटो सवार बदमाशों ने किसान केशन गौतम के घर असलहे के बल पर डकैती डाली। विरोध पर उनके बेटे सूरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने किसान की पत्नी व बेटी के साथ मारपीट भी की। डकैत उनके घर से सिर्फ दो मोबाइल फोन ही ले जा सके। भागते हुए बदमाशों ने गांव के नीरज, हबीब और पप्पू के घर से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। भागते हुए कठिंगरा गांव के पास ग्रामीणों ने ई ऑटो सवार सात बदमाशों को पकड़ कर काकोरी पुलिस के हवाले कर दिया। काकोरी पुलिस पहले मामले को दबाने में जुटी थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed