फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven polyclinics will be started in the capital in the first phase.

Lucknow News: राजधानी में पहले चरण में शुरू होंगी सात पॉली क्लीनिक

Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Seven polyclinics will be started in the capital in the first phase.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में शुरू होने वाली पॉली क्लीनिक के लिए डॉक्टर नहीं मिले हैं। ऐसे में इनका संचालन शुरू नहीं कराया जा सका है। अब विभाग ने पहले चरण में सात पॉली क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया है। अफसरों का कहना है कि अप्रैल में पांच क्लीनिक में विशेषज्ञों की तैनाती कर उनका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दूसरे बड़े अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में एनएचएम ने पिछले वर्ष 14 पॉली क्लीनिक शुरू करने की योजना बनाई थी। हर क्लीनिक पर ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, कैंसर के दो विशेषज्ञ तैनात करने थे। इसकी स्थापना के लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट भी मिल चुका था, मगर महकमे को अभी तक पूरे विशेषज्ञ ही नहीं मिल सके हैं। 28 पद के सापेक्ष महज 18 आवेदन ही आए हैं। ऐसे में क्लीनिक शुरू नहीं हो पा रही है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि पहले चरण में अब सात क्लीनिक शुरू कराए जाएंगे। बाकी क्लीनिक भी अप्रैल के अंत तक शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed