फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven police men suspended in Shrikant Tyagi case and woman gets security.

Shrikant Tyagi Case: गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित, छह पुलिसकर्मी निलंबित, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 09 Aug 2022 01:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Aug 2022 01:31 AM IST
सार

घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी और घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा में लगाए गए एक निरीक्षक व चार सिपाहियों को भी लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। एडीजी ने बताया कि महिला की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Seven police men suspended in Shrikant Tyagi case and woman gets security.
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। त्यागी को पकड़ने के  लिए दो खुफिया टीमें भी लगाई गई हैं। इस बीच सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्यागी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पीड़िता की सुरक्षा की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए श्रीकांत त्यागी के बारे में पूरी रिपोर्ट तलब की है। यह भी जानकारी मांगी गई है कि त्यागी को पूर्व में पुलिस सुरक्षा किस आधार पर उपलब्ध कराई गई थी।

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों के अनुसार नोएडा का मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम योगी ने गृह विभाग और नोएडा कमिश्नरेट को श्रीकांत त्यागी की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को नोएडा में त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी सरकार के निर्देश पर ही की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था)  प्रशांत कुमार ने बताया कि नोएडा प्रकरण पर शासन और डीजीपी कार्यालय लगातार नजर रखे हुए  है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर त्यागी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम के साथ-साथ दो खुफिया टीमों का भी गठन किया गया है। इसके अलावा आरोपी के बारे में सूचना जुटाने के लिए ‘ह्यूमन’और ‘टेक्निकल’ इंटेलिजेंस की टीम भी लगाई गई है। पुलिस उसके बारे में इनपुट जुटा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहले ही नोएडा पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। इससे पहले त्यागी के घर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी और घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा में लगाए गए एक निरीक्षक व चार सिपाहियों को भी लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। एडीजी ने बताया कि महिला की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पीड़िता को दो पीएसओ उपलब्ध कराए गए हैं। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी को मुहैया कराई गई सुरक्षा 2020 में वापस ली जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed