फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven people were cheated of Rs 1.07 crore in the name of getting a job in the High Court

Lucknow News: हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लोगों से ठगे 1.07 करोड़

Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Seven people were cheated of Rs 1.07 crore in the name of getting a job in the High Court
लखनऊ। गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन सिटी निवासी पृथ्वीराज गोस्वामी ने कानपुर नगर के भटपुरवा निवासी संजय कुमार पर उनसे व छह अन्य लोगों से हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.07 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पृथ्वीराज के मुताबिक कुछ वर्ष पहले ट्रेन में उनकी मुलाकात संजय से हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद संजय ने उनसे कहा कि वह हाईकोर्ट में उनकी नौकरी लगवा सकता है। इस पर पृथ्वीराज ने भाई विश्वजीत की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदले संजय ने उनसे 15 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने यह भी कहा कि वह और भी लोगों की नौकरी लगवा सकता है। ऐसे में पृथ्वीराज ने आरोपी को परिचित बिहार के नालंदा निवासी मुकेश कुमार, राजीव कुमार, गया के अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार व विक्रम से मिलवाया। इन सभी ने भी कुल 92.49 लाख रुपये आरोपी को दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने सभी को नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र दे दिया। सभी जब हाईकोर्ट पहुंचे तब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पृथ्वीराज ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed