दो दिन में मरीजों का आंकड़ा हजार पार, सात की मौत, 9805 हुई कुल मरीजों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरानगर में 43 मरीज मिले: मंगलवार को इंदिरानगर में 43, गोमती नगर में 21, अलीगंज में 10, रायबरेली रोड के 11 लोगों में वायरस मिले। इसी तरह सुशांत गोल्फ सिटी में दो परिवारों के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इन परिवारों के चार लोग पहले से पॉजिटिव हैं। आलमबाग में 17, कृष्णानगर में 13, आशियाना में 15, नाका में 14, चौक में 21, कैंट मेें 18, सरदारी खेड़ा में दो, हसनगंज में 11, विकास नगर में 18, सरोजनीनगर में तीन, ठाकुरगंज में 11, हजरतगंज में 17 संक्रमित मिले हैं।
यहां भी लगातार मिल रहे संक्रमित: सआदतगंज, पारा, वजीरगंज व अमीनाबाद में सात-सात, एलडीए कॉलोनी में 19, अयोध्या रोड पर सात, त्रिवेणीनगर में दो, आनंद लोक कॉलोनी में एक, इंटौजा में पांच, माल में 10, काकोरी में सात, हरौनी में दो, गोमतीनगर विस्तार में आठ, निरालानगर में तीन संक्रमित मिले।
जगदीश गांधी पीजीआई में भर्ती
केजीएमयू के दो रेजिडेंट चपेट में
केजीएमयू में क्वीनमेरी अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले हफ्ते विभाग के रेड जोन क्षेत्र में दोनों ने ड्यूटी की। रविवार को इनके संक्रमित होने का पता चला। इसी तरह कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले।
पूर्व वित्त अधिकारी के बेटे ने दम तोड़ा
पूर्व वित्त अधिकारी के 35 वर्षीय बड़े बेटे की मंगलवार को कोरोना से जान चली गई। वहीं, केजीएमयू में भर्ती हैदरगंज निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। लालकुआं के 49 वर्षीय पुरुष की सोमवार को मौत हो गई। दो दिन पहले लोकबंधु में भर्ती कराई गई 60 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा।
विनय खंड के 54 वर्षीय व्यक्ति की सुबह मौत हो गई। सोमवार शाम भर्ती कराए गए चंद्रशेखर मार्ग निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग ने भी सुबह दम तोड़ दिया। वह उच्च रक्तचाप और पार्किंसन डिजीज से पीड़ित था। वहीं, सिद्धार्थनगर जिले के युवक ने दम तोड़ा। इससे पहले सोमवार को बलिया स्थित तकहिया निवासी 70 वर्षीय पुरुष की सांसें थम गईं। वह बीपी, डायबिटीज से पीड़ित थे। हरदोई के बेनीगंज निवासी 58 वर्षीय पुरुष की भी सोमवार को मौत हो गई।
आरटीओ में चार कर्मी पॉजिटिव
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ में मंगलवार को कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन करीब 500 आवेदकों को बाहर कर तालाबंदी कर दी गई। इसके बाद रेंडम जांच में तीन और पॉजिटिव निकले। ऐसे में बुधवार को आरटीओ बंद रहेगा।
आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि काउंटर नंबर दो पर कॉमर्शियल वाहन संबंधी काम करने वाले लिपिक संवर्ग के कर्मचारी यशवंत सिंह के पॉजिटिव होने की खबर पहुंची तो सुबह 11 बजे ही आवेदकों को बाहर कर बंदी कर दी गई। तत्काल टीम को बुलाकर टेस्टिंग कराई गई, जिसमें यशवंत सिंह, प्रकाश नारायण, कृष्ण चंद्र और रेखा कश्यप पॉजिटिव मिले।
रेखा कश्यप को छोड़कर अन्य लिपिक संवर्ग कर्मचारी हैं। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि जो आवेदक चार और पांच अगस्त को टाइम स्लॉट लेकर भी काम नहीं करा पाए, वे 17 जुलाई के बाद का समय पाएंगे।