फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven new flyover will constructed in lucknow

लखनऊ में बनेंगे सात नए फ्लाइओवर, केंद्र से मिली हरी झंडी

Tue, 13 Jun 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
 seven new flyover will constructed in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ में ट्रैफिक के संचालन को सुधारने के लिए साल के अंत तक सात नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने लखनऊ के लिए प्रस्ताव नौ में से सात फ्लाईओवर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


ये फ्लाईओवर शहर के अलग-अलग इलाकों में बनेंगे। इनका डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश की एजेंसी पीडब्ल्यूडी कराएगा। एनएचएआई को तीन और पीडब्ल्यूडी को चार फ्लाईओवर का निर्माण कराना होगा।
विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से भेजी गई सूचना के मुताबिक नौ फ्लाईओेवर के प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भेजे थे। इनमें से केवल दो को ही पुन: परीक्षण कराने केलिए मंत्रालय ने रोका है। इनमें से एक लेखराज मार्केट के सामने फैजाबाद रोड पर बनना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मेट्रो के काम के चलते फ्लाईओवर बनाने की जरूरत की फिजिबिलिटी को देखना है। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो यहां अपना निर्माण शुरू करा चुकी है। ऐसे में मार्च 2019 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो स्टेशन और एलीवेटेड रूट का निर्माण ही चलना है।

ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से कार्ययोजना मांगी गई है। इसके अलावा विक्टोरिया स्ट्रीट पर कमला नेहरू क्रॉसिंग से विक्रम कॉटन मिल तालकटोरा तक फ्लाईओवर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट दोबारा मांगी गई है।

जानें क‌िसके ज‌िम्मे होगा काम

 seven new flyover will constructed in lucknow
सीएम योगी और न‌ित‌िन गडकरी - फोटो : amar ujala
इन चार फ्लाईओवर को बनाएगा पीडब्ल्यूडी
- फैजाबाद हाईवे पर आईटी चौराहा से डालीगंज। 
- रिंगरोड पर टेढ़ी पुलिया से सेक्टर-20 चौराहा 
- लखनऊ-हरदोई हाईवे पर कोनेश्वर चौराहा से दुबग्गा 
- स्टेशन रोड पर हुसैनगंज से राजेंद्र नगर 

तीन का काम एनचएआई के जिम्मे होगा
- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सरोजनीनगर से बंथरा। 
- लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर तेलीबाग से पीजीआई।
- लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर इंजीनियरिंग कालेज से आईआईएम तिराहा।

मंत्रालय ने दो फ्लाईओवर की दोबारा ‌र‌िपोर्ट मांगी है। इनमें से एक लेखराज मार्केट के सामने फैजाबाद रोड पर बनना है। जब‌क‌ि दूसरा व‌िक्टोर‌िया स्ट्रीट पर कमला नेहरू क्रॉ‌सिंग से व‌िक्रम कॉटन म‌िल तालकटोरा तक बनाने का प्रस्ताव है।

 

​ रायबरेली रोड पर दो भाग में होगा काम

 seven new flyover will constructed in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
सात फ्लाईओवर के निर्माण के लिए अब डीपीआर बनाने और इसके स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। इसमें छह महीने तक का समय लग सकता है। इसके बाद साल के अंत में निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है।

योजना के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इन सभी फ्लाईओवर के काम पूरे कर लिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को बनाने के लिए प्रस्तावित बाकी दोनों फ्लाईओवर पर भी जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी. शिवशंकर ने बताया कि पीजीआई से तेलीबाग के बीच बनने वाले फ्लाईओवर को दो भाग में बनाया जाएगा। इसमें तेलीबाग से शहीदपथ तक पीडब्ल्यूडी निर्माण करेगी। वहीं शहीदपथ से पीजीआई तक एनएचएआई को काम मिला है।

कु ल नौ फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से भेजा गया था। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने नौ में सात को अपनी हरी झंडी दे दी है। अब इनके निर्माण केलिए डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा - बीके सिंह, इंजीनियरिंग इंचार्ज, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed