फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven ministers will take oath in cabinet expansion in Uttar Pradesh.

मंत्रिमंडल विस्तार आज: जानिए किन नेताओं को मिल सकता है योगी कैबिनेट में मौका, यहां पढ़े मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Sun, 26 Sep 2021 06:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Sep 2021 06:24 PM IST
सार

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में सात नेता रविवार शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें कांग्रेस से भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Seven ministers will take oath in cabinet expansion in Uttar Pradesh.
जितिन प्रसाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आज रविवार शाम को कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजीव कुमार, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को शपथ दिलाई जाएगी।

यह मंत्रिमंडल विस्तार यूपी चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा जितिन प्रसाद के सहारे प्रदेश के ब्राह्मण वोट को साधने का प्रयास कर रही है। दरअसल, भाजपा सरकार से ब्राह्मण मतदाता नाराज बताए जा रहे हैं ऐसे में भाजपा की चिंता उन्हें साधने की है। शपथ ग्रहण शाम को साढ़े पांच बजे प्रदेश के राजभवन में होगा।
विज्ञापन


बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद का शामिल किया जाना लगभग तय था। भाजपा उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर ब्राह्मण मतदाताओं को साथ लाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितिन प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वह बीते नौ जून को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।


अपने कांग्रेस छोड़ने पर जितिन ने कहा था कि मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए, लेकिन राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

जितिन प्रसाद ने 2004 में शाहजहांपुर से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2009 में धौरहरा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने यूपीए सरकार में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग और मानव, संसाधन विकास राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed