फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven memu trains will be cancelled from eight january

आठ जनवरी से निरस्त रहेंगी ये सात मेमू ट्रेनें, कई गाड़ियों के बदले जाएंगे रूट

Sat, 04 Jan 2020 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
seven memu trains will be cancelled from eight january
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराने के चलते सात मेमू ट्रेनों को आठ जनवरी से निरस्त किया जाएगा, जबकि छह ट्रेनों का रास्ता बदला जाएगा और कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम पूरा कर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए तैयार किया जा रहा है। वॉशिंग लाइन अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है, जिससे ट्रेनों की सफाई आसानी से होगी।
विज्ञापन


वहीं इस स्टेशन से पूर्वांचल की ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी है। रेलवे वाशिंग लाइन के साथ ही यार्ड रिमॉडलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कर प्वॉइंट और सिग्नलों को अत्याधुनिक बनाएगा। इसकी वजह से 11 से 13 जनवरी तक एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (12542) को बदले हुए रूट मानकनगर, चारबाग, मल्हौर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 13 जनवरी को चारबाग के रास्ते गुजरेगी

seven memu trains will be cancelled from eight january
प्रतीकात्मक तस्वीर
कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 12 जनवरी को चारबाग के रास्ते गुजारी जाएगी। ऐसे ही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12556) 11 जनवरी को चारबाग, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 13 जनवरी को चारबाग के रास्ते गुजरेगी।

वहीं छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस भी 12 जनवरी को इसी रास्ते से जाएगी और यह ऐशबाग नहीं आएगी। इसी क्रम में जंक्शन से 11 जनवरी को चलने वाली लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस (15204) 40 मिनट देरी से चलेगी, जबकि 13 जनवरी को यह ट्रेन एक घंटे रोककर चलाई जाएगी। लखनऊ जंक्शन गोरखपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस (12532) 13 जनवरी को एक घंटे देरी से चलेगी।
 

देखें- ये मेमू रहेंगी निरस्त

seven memu trains will be cancelled from eight january
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ये मेमू रहेंगी निरस्त
64232/34 लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू, 64271 बाराबंकी-ऐशबाग मेमू, 64273 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन मेमू आठ से 13 जनवरी तक कैंसिल रहेंगी। वहीं 64252 कानपुर-लखनऊ जंक्शन मेमू 12 जनवरी को निरस्त रहेगी और 64274 लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू, 64275 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन मेमू व 64257 लखनऊ जंक्शन-कानपुर अनवरगंज निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed