फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven engineers suspended for theft in electric store.

सात बिजली इंजीनियर स्टोर के सामान की हेराफेरी में निलंबित, जांच में पाए गए दोषी

Thu, 16 May 2019 04:22 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
seven engineers suspended for theft in electric store.
फाइल फोटो

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के स्टोर के सामान की हेराफेरी करके ठेकेदार को बेचे जाने के मामले में बिजली इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्यांचल निगम के एमडी संजय गोयल ने 15 मई को सात बिजली इंजीनियरों को निलंबित करके चार्जशीट जारी की है।

विज्ञापन


इनमें तीन-तीन अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) एवं उपखंड अधिकारी (असिस्टेंट इंजीनियर) और एक जूनियर इंजीनियर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के द्वारा स्टोर के चोरी के सामान को बरामद करने के बाद मध्यांचल निगम को एक जांच रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर मध्यांचल निगम ने विभागीय स्तर पर टीम बनाकर जांच कराई थी तो एसटीएफ के आरोप सही पाए।
विज्ञापन


एसटीएफ ने जिस वक्त स्टोर का सामान ठेकेदार के गोदाम से बरामद किया था, उस वक्त लेसा के सीतापुर रोड खंड के एक्सईएन मनीष चौबे शाहजहांपुर के तिलहर एसडीओ एवं गौरीगंज अमेठी के एसडीओ अरुण कुमार यादव भी तिलहर में जेई के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज एवं रंजीत गिरफ्तार
एसटीएफ ने गोंडा के करनैलगंज वितरण खंड-३ के एक्सईएन नीरज एवं जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार को स्टोर के सामान की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक्सईएन एवं जेई के जेल जाने पर प्रबंधन ने दोनो को निलंबित कर दिया है। एसटीएफ के द्वारा इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

इन पर गिरी गाज

- मनीष चौबे एक्सईएन सीतापुर रोड खंड लेसा ट्रांस गोमती
- राजेंद्र प्रताप सिंह एक्सईएन नगरीय वितरण खंड बरेली
- नीरज एक्सईएन वितरण खंड-३ करनैलगंज गोंडा
- अरुण कुमार यादव एसडीओ गौरीगंज अमेठी
- वरुण गांगुली, एसडीओ जलालाबाद शाहजहांपुर
- आनंद कुमार सिंह एसडीओ नानपारा बहराइच
- रंजीत कुमार जूनियर इंजीनियर करनैलगंज गोंडा

जांच में दोषी, इसलिए निलंबित
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के निदेशक (कार्मिक प्रबंधन) शुभचंद्र झा का कहना है कि मध्यांचल निगम के स्टोर का सामान एसटीएफ ने पकड़ा था। जिसकी रिपोर्ट के आधार विभागीय जांच कराने पर सात इंजीनियर दोषी पाए गये तो उनको निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed