फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven dm changed two new divisional secretary deployed by up govt

सात जिलों के डीएम बदले, दो नए मंडलायुक्त तैनात, आजमगढ़ के डीएम व कमिश्नर दोनों हटाए गए

Sat, 08 Jun 2019 10:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 08 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
seven dm changed two new divisional  secretary deployed by up govt
उत्तर प्रदेश सरकार

लोकसभा आमचुनाव के बाद सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव से जुड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। शनिवार को आजमगढ़ व सहारनपुर में नए मंडलायुक्तों की तैनाती के साथ सात जिलों के डीएम बदल दिए गए। 

विज्ञापन


बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, चित्रकूट, फिरोजाबाद व सिद्धार्थनगर में नए डीएम की तैनाती की गई है। खास बात ये है कि आजमगढ़ के डीएम व कमिश्नर दोनों हटाए गए हैं। आजमगढ़ व अंबेडकरनगर में भाजपा लोकसभा का चुनाव हार गई थी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आदर्श सिंह को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी 31 मई को रिटायर हो गए थे। सरकार ने उनकी जगह सचिव नगर विकास संजय कुमार को नया मंडलायुक्त बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ के मंडलायुक्त जगत राज इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। उन्हें भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कनक त्रिपाठी आजमगढ़ की नई मंडलायुक्त बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने आजमगढ़ के डीएम शिवाकांत द्विवेदी को हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया है। हटाए गए सात जिलाधिकारियों में वह अकेले हैं जिन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है। आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रत्याशी थे जो बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। 

विशेष सचिव ग्राम्य विकास नागेंद्र प्रसाद सिंह आजमगढ़ के नए डीएम बनाए गए हैं। अंबेडकरनगर से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मैदान में थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। वहां के डीएम को हटाकर राकेश कुमार मिश्रा-द्वितीय को तैनाती दी गई है। 

बाराबंकी में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन वहां के डीएम उदयभानु त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आदर्श सिंह को पंचम तल पर बेहतर कामकाज के ईनाम में राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में तैनाती देने के लिए उदयभानु को हटाया गया। सुल्तानपुर की नई डीएम सी. इंदुमती होंगी।

विशाख जी. मुख्यमंत्री के नए विशेष सचिव

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आदर्श सिंह के स्थानांतरण से खाली हुए स्थान पर नई तैनाती कर दी गई है। चित्रकूट के डीएम विशाख जी मुख्यमंत्री के नए विशेष सचिव होंगे। शेषमणि पांडेय को चित्रकूट का नया डीएम बनाया गया है।  

शासन में बड़े पदों पर बदलाव का अभी इंतजार
शासन स्तर पर वरिष्ठ पदों पर तबादलों के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। कृषि उत्पादन आयुक्त के रिक्त पद पर तैनाती के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में अभी विचार-विमर्श नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री के पत्र पर समय से पहले लौटेंगे देवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से 1989 बैच के आईएएस अधिकारी व केंद्रीय कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव देवेश चतुर्वेदी को समय से पहले राज्य की सेवा के लिए वापस करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। देवेश जल्दी ही केंद्रीय सेवा से कार्यमुक्त होकर वापस आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार देवेश को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed