फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven district sp change and 10 IPS transfers in uttar pradesh

यूपीः सात जिलों के कप्तान बदले और 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Mon, 14 Sep 2020 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
seven district sp change and 10 IPS transfers in uttar pradesh
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
शासन ने रविवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उसमें बरेली, गोंडा, जौनपुर, कासगंज, मऊ, श्रावस्ती और महाराजगंज के कप्तान शामिल हैं। 
विज्ञापन

    
2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान को बरेली जिले का नया कप्तान बनाया गया है। बरेली में तैनात रहे शैलेश पांडेय को गोंडा का एसपी बनाया गया है। रोहित को बरेली की कमान सौंपने से पुलिस महकमे का एक खैमा आश्चर्य चकित है। क्योंकि एक ओर बड़े जिलों में एक के बाद एक डीआईजी या वरिष्ठ एसपी भेजे जा रहे हैं वहीं बरेली की कमान 2013 बैच के काफी जूनियर अफसर को सौंप दी गई है। रोहित अभी तक महाराज जिले के एसपी थे। रोहित बरेली में अप्रैल 2018 तक एसपी सिटी थे। महराजगंज में एसपी के बाद उन्हें अब बरेली का एसएसपी बना दिया गया है। इतने कम समय में एसएसपी बनने वाले रोहित हाल के दिनों के इकलौते कप्तान हैं। 
विज्ञापन

    
उधर 25 दिन पहले मऊ भेजे गए मनोज सोनकर को हटा कर कासगंज भेज दिया गया है। कासगंज के एसपी 2012 बैच के आईपीएस घुले सुशील कुमार को मऊ भेजा गया है। माना जा रहा है कि मुख्तार के लोगों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने के चलते मनोज सोनकर को शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिन में बदले 25 कप्तान
बीते 28 दिनों में अब तक 25 जिलों के कप्तान बदले जा चुके हैं। जब पिछले चार दिनों में ही 17 जिलों के कप्तान बदले गए हें। इस दौरान दो जिलों के कप्तान को निलंबित भी किया जा चुका है। गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे बड़े जिलों के कप्तान इस दौरान हटाए गए। इसमें सिर्फ बरेली के कप्तान कप्तानी बचाने में कामयाब हुए और बरेली के बाद अब उन्हें गोंडा का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed