{"_id":"5f17c583c7d5b10f844ea5d5","slug":"seven-days-home-isolation-after-discharge-health-department-released-new-discharge-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिस्चार्ज के बाद सात दिन का होम आइसोलेशन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई डिस्चार्ज नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्चार्ज के बाद सात दिन का होम आइसोलेशन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई डिस्चार्ज नीति
Wed, 22 Jul 2020 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनके डिस्चार्ज के लिए नई नीति लागू कर दी है। लक्षण विहीन, हल्के लक्षण, मध्यम व गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के डिस्चार्ज के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं।
डिस्चार्ज होने बाद भी मरीजों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही परिवार व समाज को बीमारी के बारे में जागरूक करना होगा। नई नीति के अनुसार होम आइसोलेशन की अनुमति वाले लक्षण विहीन रोगियों की जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को कोविड पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
सीएमओ होम आइसोलेशन शुरू होने की तिथि से 10 दिन तक रोजाना ऐसे रोगियों को फोन करेंगे तथा उनमें लक्षण पैदा होने पर इलाज की जरूरी व्यवस्था करेंगे। यदि 10 दिन के अंदर कोई लक्षण मिलता है तो उसकी उम्र और अन्य रोगों की स्थिति को देखते हुए उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन शुरू होने के बाद 10 दिन तक कोई लक्षण न मिलने पर रोगी को स्वस्थ माना जाएगा। पोर्टल पर उसकी जानकारी भी स्वस्थ (रिकवर्ड) रोगी के रूप में दर्ज की जाएगी।

इसके लिए फॉलोअप जांच भी जरूरी नहीं होगी। ऐसे सभी रोगी स्वस्थ होने के बाद भी सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। लखनऊ। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 2151 नए मरीज मिले और 37 की मौत हो गई। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,288 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1229 हो गई है।
बीते 24 घंटे में 1024 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 31,855 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 20,204 सक्रिय मरीज हैं
बीते 24 घंटे में 1024 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 31,855 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 20,204 सक्रिय मरीज हैं