Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven children of Nirvana Sanstha were discharged, five are still admitted

Lucknow News: निर्वाण संस्था के सात बच्चे हुए डिस्चार्ज, पांच अब भी भर्ती

Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seven children of Nirvana Sanstha were discharged, five are still admitted
लखनऊ।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में भर्ती निर्वाण संस्था के सात और बच्चों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार के बाद उन्हें वापस निर्वाण संस्था भेजा गया है। अस्पतालों में अब पांच बच्चे भर्ती हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चों को एक से दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
लोकबंधु अस्पताल में भर्ती 16 बच्चों में अब तक 13 बच्चों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, बलरामपुर अस्पताल की आईसीयू में अभी एक बच्चा भर्ती है। उसे निमोनिया के साथ ही किडनी में भी शिकायत है। इसके अलावा, केजीएमयू के गांधी वार्ड में एक बच्चा भर्ती है।
विज्ञापन

निर्वाण संस्था से लिए गए पानी के सात नमूने जांच में फिर पास

निर्वाण संस्था में फैली बीमारी का पता लगाने के लिए पानी के नमूने जांच में फिर पास हो गए हैं। अफसरों का कहना है कि पानी की कल्चर रिपोर्ट आ गई है। जांच में पानी की गुणवत्ता ठीक मिली है। ऐसे में बच्चों की बीमारी का मामला उलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग और जल संस्थान की टीमों ने निर्वाण परिसर से पानी के नमूने एकत्र किए थे। शुक्रवार को पानी के पांचों नमूनों की रिपोर्ट आ गई थी। रिपोर्ट में सभी नमूने पास हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने फिर से सात नमूने निर्वाण परिसर से एकत्र करके जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आ गई।




कल्चर रिपोर्ट में सातों नमूने पास हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पानी के सभी नमूने जांच में ठीक मिले हैं। बीमारी फैलने के दूसरे कारण हो सकते हैं। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed