फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven boys and five girls selected in athletics

Lucknow News: एथलेटिक्स में सात बालक व पांच बालिकाओं का चयन

Thu, 17 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seven boys and five girls selected in athletics
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स का चयन ट्रायल आयोजित हुआ। चयन ट्रायल में 25 बालक व 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में सात व बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर गोरखपुर जिले में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स का चयन ट्रायल हुआ। इसमें 25 बालक व 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अजय यादव व मनोज यादव, 800 मीटर दौड़ में अमित यादव व काली प्रसाद मौर्य, 400 व 200 मीटर दौड़ में आदर्श सिंह, 100 मीटर में शुभम वर्मा का चयन हुआ। जबकि बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रेनू यादव व कुमकुम, 800 मीटर में रुचि तिवारी व अंशु मौर्या, 1500 मीटर दौड़ में भी अंशु मौर्या का ही चयन हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी 19 अक्तूबर को गोंडा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed