{"_id":"5c89ecd2bdec22144f416bd2","slug":"seven-arrested-with-illigal-wine-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 12 लाख की अवैध शराब का जखीरा बरामद, नौ लोग को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 12 लाख की अवैध शराब का जखीरा बरामद, नौ लोग को गिरफ्तार किया
Thu, 14 Mar 2019 11:25 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
बरामद की गई अवैध शराब।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और मोहनगंज पुलिस ने बुधवार की रात जमुरवां गांव में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। छापे के दौरान पुलिस ने 12 लाख कीमत की शराब बरामद की। मौके से नौ धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि अरसे से जहरीली शराब बनाने का कार्य चल रहा था। यहां पर बरामद शराब को भी चुनाव में खपाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
एसटीएफ के उप निरीक्षक विनोद सिंह, मोहनगंज थानेदार राजेश कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक कमलेशचंद्र ने रात में टीम के साथ जमुरवा गांव में छापा मारा। गांव निवासी विनय सिंह के घर के हाते में शराब की फैक्टरी चल रही थी।
विज्ञापन
मोहनगंज थानेदार ने बताया कि मौके से जमुरवां गांव निवासी विनय सिंह और रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव निवासी विजय बहादुर, सरवन कुमार, हरिनाम, राममिलन, अमावां निवासी राहुल गोस्वामी, महराजगंज क्षेत्र के बैखरा निवासी रविशंकर द्विवेदी, बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी शमशाद को गिरफ्तार किया गया है। बाराबंकी जिले के पूरे मितई निवासी नवीन जायसवाल और रायबरेली के छजलापुर निवासी प्रदीप जायसवाल उर्फ नन्हू फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मौके से 338 पेटियां बरामद की गई हैं, जिसमें 3126 लीटर शराब भरी थी। साथ ही आठ हजार खाली शीशी, 25059 रैपर और दो हजार ढक्कन भी बरामद किया गया है। साथ ही एक सफारी और एक पिकप भी बरामद की गई। इन वाहनों से ही अवैध शराब की बिक्री जाती थी।
पकड़ा गया विनय सिंह शराब बनाने का कार्य करता था। यह फैक्टरी अरसे से चल रही थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही थी। बताया जा रहा है कि अमेठी के अलावा रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जनपदों में शराब बिक्री के लिए भेजी जाती थी। सभी को जेल भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।