फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven ADGs replaced in up Deployment of new ADGs in Kanpur, Agra and Gorakhpur

यूपी: मैराथन मंथन के बाद आधी रात को बदले गए सात एडीजी, इन जिलों में नए एडीजी की तैनाती

Fri, 12 Feb 2021 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Feb 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Seven ADGs replaced in up Deployment of new ADGs in Kanpur, Agra and Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
यूपी में गुरुवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने मैराथन मंथन के बाद आधी रात को तीन ज़ोन के एडीजी समेत 7 एडीजी बदले हैं। इससे पहले देर रात दो दर्जन से ज्यादा आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि देर रात कानपुर, आगरा, और गोरखपुर में नए एडीजी की तैनाती की गई है। अजय आनंद अब पीएसी के एडीजी होंगे। बिनोद कुमार सिंह को सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मिली है। दावा शेरपा सीबीसीआईडी और जय नारायण सिंह को पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर समेत 7 जिलों के डीएम बदले
प्रदेश सरकार ने देर रात अंबेडकरनगर व बलिया के डीएम सहित 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सात जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। छह जिलों के डीएम को हटा दिया गया है। उनकी तैनाती की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ की डीएम अदिति सिंह को बलिया जिले की कमान सौंप गई है। विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को डीएम जालौन,  गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को डीएम हापुड़, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को डीएम भदोही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को डीएम संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश प्राधिकारी सैमुअल पाल एन. को डीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है। 

जिलों में तैनाती पाने वाले ये सभी अधिकारी 2013 बैच के आईएएस हैं। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी व हापुड़ की डीएम अदिति सिंह को डीएम बलिया तथा 2012 बैच की आईएएस अधिकारी व अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली डा. विभा चहल को एटा का डीएम बनाया गया है।

जालौन से डा. मन्नान अख्तर, भदोही से राजेंद्र प्रसाद, संभल से अविनाश कृष्ण सिंह, अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्रा-द्वितीय, बलिया से हरी प्रताप शाही व एटा से सुखलाल भारती को हटाए जाने के बाद तैनाती की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed