{"_id":"5dd63ee98ebc3e54990b0cb5","slug":"set-examples-of-harmony-with-the-help-of-temple-and-mosque-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर व मस्जिद के सहारे पेश करें सद्भाव की मिसाल: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर व मस्जिद के सहारे पेश करें सद्भाव की मिसाल: आजम
Thu, 21 Nov 2019 01:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मांग करने वाले मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष कुंवर मो. आजम खान ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले से अमन की राह दिखाई है।
विज्ञापन
अब हिंदुओं व मुसलमानों को आगे आकर अयोध्या में मंदिर निर्माण में कारसेवा करके और सहयोग देकर तथा हिंदुओं को मस्जिद के निर्माण में भागीदारी कर दुनिया में सद्भाव की मिसाल पेश करनी चाहिए।
विज्ञापन
आजम ने राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को पत्र लिखकर मंदिर निर्माण में मुस्लिमों का सहयोग लेने की इजाजत देने और मस्जिद निर्माण में हिंदुओं से सहयोग करने की अपील करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र की प्रतियां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को भी भेजी हैं। इनमें लिखा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए कई मुस्लिम संगठन तैयार हैं।