{"_id":"5c8783ccbdec2213e43a42ae","slug":"server-hacked-of-piccadily-hotel-for-ransom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के एक होटल में साइबर अटैक, मैसेज भेज मांगी फिरौती, उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के एक होटल में साइबर अटैक, मैसेज भेज मांगी फिरौती, उड़े होश
Tue, 12 Mar 2019 03:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
हैकरों ने लखनऊ कृष्णानगर के कानपुर रोड स्थित पिकेडली होटल का सर्वर हैक करके सात साल का डाटा इनक्रिप्ट कर दिया। होटल के अधिकारियों को इस बात की जानकारी 27 फरवरी की देर रात उस वक्त लगी जब कंप्यूटर लॉगइन नहीं हुए।
विज्ञापन
लॉगइन करने की कोशिश पर कंप्यूटर स्क्रीन पर हैकरों का एक मेसेज दिखा, जिसमें लिखा था कि सारा डाटा लॉक कर दिया गया है। इसे वापस पाना चाहते हो तो ईमेल हेल्प फाइन रीस्टिोर एट दि रेड इंडिया डॉट कॉम पर संपर्क करो।
विज्ञापन
होटल के फायनेंस कंट्रोलर जितेंद्र कुमार ने साइबर विशेषज्ञों से संपर्क करने के साथ ही हैकरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 27 फरवरी की रात पौने बारह बजे होटल के मुख्य सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था।
विज्ञापन
हैकरों ने वर्ष 2012 से हैकिंग के वक्त तक का सारा डाटा इनक्रिप्ट कर उसे ईटीएच फाइल में बदल दिया। होटल के स्टाफ ने कंप्यूटर लॉगइन किए तो डाटा ओपन नहीं हुआ। मॉनीटर पर हैकरों की तरफ से भेजा गया रंगदारी का मेसेज नजर आया तो सबके होश उड़ गए।
Trending Videos
साइबर विशेषज्ञों को बुलाकर कराई जांच
होटल प्रबंधन ने साइबर विशेषज्ञों को बुलाकर जांच कराई लेकिन एक भी फाइल को पढ़ने लायक नहीं बनाया जा सका। होटल प्रबंधन के काफी प्रयास के बाद भी डाटा रिकवर नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। फायनेंस कंट्रोलर ने साइबर सेल में शिकायत कराने के साथ ही एफआईआर की है।
उधर, साइबर जानकारों का कहना है कि लखनऊ में किसी प्रतिष्ठान का सर्वर हैक करके फिरौती मांगने का यह पहला मामला है। इससे पूर्व नोएडा में इस तरह के कई मामले आ चुके हैं जिनकी एसटीएफ की साइबर सेल जांच कर रही है। पिकेडली होटल के मामले में भी एसटीएफ की साइबर सेल ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है।
उधर, साइबर जानकारों का कहना है कि लखनऊ में किसी प्रतिष्ठान का सर्वर हैक करके फिरौती मांगने का यह पहला मामला है। इससे पूर्व नोएडा में इस तरह के कई मामले आ चुके हैं जिनकी एसटीएफ की साइबर सेल जांच कर रही है। पिकेडली होटल के मामले में भी एसटीएफ की साइबर सेल ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है।