फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Server down... 700 registries stuck in tehsils

Lucknow News: सर्वर डाउन...तहसीलों में 700 रजिस्ट्री फंसी

Thu, 13 Nov 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Server down... 700 registries stuck in tehsils
लखनऊ। सर्वर डाउन होने से तहसीलों में बड़े स्तर पर काम प्रभावित हो रहा है। बुधवार को करीब 700 रजिस्ट्री फंसी रहीं। आखिर में लोग निराश लौट गए। अब उनको दूसरे दिन चक्कर लगाना होगा। बहुत कम ही रजिस्टि्यां हो सकीं।
विज्ञापन


करीब एक महीने से सर्वर में दिक्कत आ रही है। ऐसे में तहसील में रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर को लेकर महानिरीक्षक निबंधन ने चार नवंबर को एक पत्र जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि ऑनलाइन पार्टल के लिए प्रयुक्त एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउट पर स्थानांतरित किया जाएगा। इस कारण 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री नहीं होगी। सभी को उम्मीद थी कि सर्वर शिफ्ट होने के बाद रजिस्ट्री के काम में तेजी आएगी। जब बुधवार को सर्वर शुरू हुआ तो और भी हालात खराब हो गए। सदर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद, सरोजनीनगर और बीकेटी तहसील की करीब 700 रजिस्ट्री फंसी रहीं।
विज्ञापन


घंटों में हो सकीं चंद रजिस्ट्री
तहसीलों में दस फीसदी ही रजिस्टि्रयां हो सकीं। वहां के लोगों ने बताया कि एक एक रजिस्ट्री करने में घंटों लग गए। काफी कोशिश के बाद बीच बीच में सर्वर चल रहा था तभी रजिस्ट्री हो पा रही थी। बाकी सर्वर डाउन ही रहा। सवाल है कि आखिर जब ये समस्या लंबे समय से चल रही है तो जिम्मेदार इसको गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iतकनीकी दिक्कत की वजह से सर्वर डाउन रहा है। सर्वर दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। जल्द व्यवस्था ठीक हो जाएगी।I
I- राकेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्वI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article