फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Servant stole debit card and withdrew Rs 8.77 lakh

Lucknow News: डेबिट कार्ड चुराकर नौकर ने निकाल लिए 8.77 लाख

Wed, 10 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Servant stole debit card and withdrew Rs 8.77 lakh
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। हजरतगंज के नरही स्थित गंगा सागर अपार्टमेंट निवासी अंजली मेहरा का डेबिट कार्ड चुराकर नौकर ने कई बार में 8.77 लाख रुपये निकाल लिए। शक होने पर नौकर मुजीबुर्रहमान की तलाशी ली गई तो उसके पास से डेबिट कार्ड मिल गया। उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अंजली के मुताबिक 26 मार्च को उनके पति की मौत हो गई। उनके व पति के नाम से एसबीआई में संयुक्त खाता था। वह पति के नाम से जारी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करती है। चौक निवासी मुजीबुर्रहमान दो वर्ष से उनके घर में काम कर रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह कई बार नौकर को लेकर एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई थीं। अप्रैल से 17 अगस्त के बीच उनके खाते से कई बार में 8.77 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की तो पता लगा कि डेबिट कार्ड से रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजीबुर्रहमान पर शक होने पर उन्होंने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद मुजीबुर्रहमान की तलाशी ली गई तो उसके पास से अंजली के पति के नाम से जारी डेबिट कार्ड मिला। पूछताछ में उसने कबूला कि मालकिन के पर्स से डेबिट कार्ड चोरी कर कई बार में रकम निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed