{"_id":"61d756eca3beb3338834dd0c","slug":"sero-survey-on-corona-lucknow-news-lko6123418103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 85 फीसदी लोगों में मिली प्राकृतिक एंटीबॉडी, लखनऊ सहित 15 जिलों के सर्वे में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 85 फीसदी लोगों में मिली प्राकृतिक एंटीबॉडी, लखनऊ सहित 15 जिलों के सर्वे में खुलासा
Fri, 07 Jan 2022 12:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:47 PM IST
सार
लखनऊ व आसपास के जिलों में किए गए सीरो सर्वे में 85 प्रतिशत लोगों में प्राकृतिक एंटीबॉडी मिली है। सीरो पॉजिटिविटी का क्लीनिकल आधारित सर्वे मई व जुलाई में किया गया था। इसमें 998 रोगी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एंटीबॉडी परीक्षण
- फोटो : social media
विस्तार
लखनऊ व आसपास के जिलों में किए गए सीरो सर्वे में 85 प्रतिशत लोगों में प्राकृतिक एंटीबॉडी मिली है। सीरो पॉजिटिविटी का क्लीनिकल आधारित सर्वे मई व जुलाई में किया गया था। इसमें 998 रोगी शामिल हुए थे। यह जानकारी केजीएमयू मेडिसिन विभागाध्यक्ष रह चुके डॉ. सीजी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बेसिक एंड क्लीनिकल फार्माकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में पता चला कि 85 प्रतिशत लोगों में कोरोना के खिलाफ प्राकृतिक एंटीबॉडी हैं। सर्वे में पाया गया कि 84.5 प्रतिशत पुरुषों व 85 फीसदी महिलाओं में पहले से एंटीबॉडीज थी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की तुलना में 18 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में सीरो पॉजिटिविटी अधिक थी। डॉ. अग्रवाल के नेतृत्व में हुए अध्ययन में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में सीरो पॉजिटिविटी 85 प्रतिशत से अधिक मिली। हालांकि, इसके बाद भी डॉ. अग्रवाल ने सभी को टीका लगवाने की सलाह दी। अध्ययन में डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. रुचिरा अग्रवाल, डॉ. हर्ष अग्रवाल, डॉ. हिरेन प्रजापति, डॉ. कृष्णा यादव व डॉ. कमल अग्रवाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
इन जिलों में हुआ सर्वे : लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, सुल्तानपुर, बलरामपुर, उन्नाव, हरदोई, गोंडा, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, उतरौला।
विज्ञापन