फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.

पुलिस हिरासत में मौत: पुलिस पर उठ रहे गंभीर सवाल... मारपीट में लगी थी मोहित को चोट तो रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी?

Tue, 29 Oct 2024 08:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Oct 2024 08:09 AM IST
सार

पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत मामले में पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले में अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनहट पुलिस की अभिरक्षा में व्यापारी मोहित पांडेय की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को दबाने में जुटी पुलिस उलझ गई है। पुलिस यह स्वीकार कर रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। इसका कारण पुलिस मोहित व आदेश के बीच हुई मारपीट को बता रही है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर मोहित चोटिल थे तो उन्हें लॉकअप में क्यों डाला गया? पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की?

विज्ञापन


पुलिस ने महज शांतिभंग में कार्रवाई की और लॉकअप में तड़प रहे मोहित को मदद नहीं पहुंचाई। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने सोमवार को चिनहट कोतवाली में तैनात दो अन्य निरीक्षकों को कोतवाली से हटा दिया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चिनहट प्रकाश सिंह को आशियाना और आनंद भूषण को गोमतीनगर विस्तार थाना भेजा गया है। वहीं, दरोगा सफात उल्ला खां को आशियाना से चिनहट कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन

अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है

Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.
खास बात ये है कि अभी तक मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यही नहीं, परिवार का आरोप है कि जिन पुलिसकर्मियों ने मोहित की पिटाई की थी, उनकी पहचान भी उजागर नहीं की गई है। डीसीपी का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के फोन से दबाव में आए थे इंस्पेक्टर

Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.

मोहित पांडेय के दोस्त राहुल ने इस मामले में एक विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल का कहना है कि आदेश के चाचा विधायक के लिए ठेकेदारी करते हैं। उनके कहने पर विधायक ने तत्कालीन इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी को फोन किया था। दबाव में आकर मोहित की पिटाई कर लॉकअप में डाल दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को आदेश के फोन से बातचीत का एक ऑडियो मिला है। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.

पीड़ित परिवार से सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दाेषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोले, मैं हर परिस्थिति, हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ हूं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परिवार के बच्चों से भी बात की।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Serious questions on death of Mohit Pandey in Police custody.
डीसीपी पूर्वी ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मजिस्ट्रेटी जांच के लिए पत्र भेजा है। डीएम के मुताबिक मजिस्ट्रेटी जांच की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed