फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sepoy terminated

खाकी को दागदार करने वाला पूर्व सांसद का करीबी सिपाही बर्खास्त

Tue, 20 Aug 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sepoy terminated
खाकी को दागदार करने वाला पूर्व सांसद का करीबी सिपाही आलोक सिंह बर्खास्त
विज्ञापन

राजधानी में खाकी को दागदार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी सिपाही आलोक सिंह को बर्खास्त कर दिया।
आलोक सिंह और धनंजय सिंह पर हाल ही में हजरतगंज इलाके में मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
इस घटना के बाद से आलोक सिंह पर पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर शासन तक की नजरें थीं।
उधर, रसूखदार और करोड़पति सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसएसपी ने कई और दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

नाका के मोतीनगर में रहने वाले बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह का नाम वर्ष 2006 में जेल रोड पर सोना लूटकांड में आया था।
उक्त वारदात में आलोक के अलावा सिपाही सुशील पचौरी और दो कमांडो भी शामिल बताए गए थे।
जांच के बाद आलोक और सुशील को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उसे राहत देते हुए बहाल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलवक्त आलोक सिंह कोर्ट के आदेश पर नौकरी कर रहा था। इस बीच आलोक सिंह का नाम नाका में व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट समेत कई वारदातें में आया।
तत्कालीन अधिकारियों ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। लाइन में रहने के दौरान ही आलोक सिंह ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से नजदीकियां बढ़ा लीं।
धीरे-धीरे वह पूर्व सांसद का खास आदमी बन गया और रीयल एस्टेट कारोबार व अन्य धंधों से करोड़ों रुपये कमाए।
हजरतगंज में 30 जुलाई की शाम मिराज लाउंज के पास विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि वजीरगंज के बुलंदबाग निवासी सैय्यद अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद व उसके भाई सैय्यद नामवर असगरी जाफरी पर हुए कातिलाना हमले में भी पूर्व सांसद धनंजय के साथ आलोक सिंह का नाम आया था।
शाहिद ने दोनों पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में आलोक सिंह का नाम सरकार और अफसरों की निगाह में चढ़ गया व उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।
20 साल से लापता सिपाही समेत कई पर लटकी कार्रवाई की तलवार
राजधानी में एक सिपाही ऐसा भी है जो 20 साल से ड्यूटी से नदारद चल रहा है। वर्दी को बदनाम करने वाले कुछ और भी पुलिसकर्मी हैं जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसे सभी सिपाहियों की सूची तैयार कर ली गई है। उक्त पुलिसकर्मियों पर कभी भी गाज गिर सकती है।

जुटाया जा रहा सिपाही की संपत्तियों का ब्यौरा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के पास बेशुमार चल-अचल संपत्तियां हैं। आला अधिकारियों ने उसकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। आलोक सिंह के नाम कितने मकान व प्लाट हैं? कितनी संपत्तियां उसके परिवारीजनों के नाम पर हैं? उक्त संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के लिए रुपया कहां से आया? यह जानकारी जुटाने के लिए आयकर विभाग से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed