{"_id":"5d5070408ebc3e6d0a3e0848","slug":"sepoy-saves-two-child-lucknow-news-lko475975853","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दो मासूमों को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने दो मासूमों को परिवार से मिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे बच्चे रास्ते भूलकर भटके, फिर सिपाही ने दोनों को परिवार से मिलाया
इंदिरा नगर से शनिवार को दो मासूम घर में बिना बताए ही मामा से मिलने अमौसी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहां रास्ता भटक गए।
एयरपोर्ट परिसर में शनिवार देर शाम बदहवाश घूम रहे बच्चों पर सिपाही रवि कुमार सिंह की नजर पड़ी तो तो मासूमों से पूछताछ की।
जानकारी के बाद बच्चों को खाना खिलाया और परिवारीजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट की टर्मिनल-1 बिल्डिंग के बाहर दो मासूम शनिवार दोपहर से शाम तक घूमते रहे, लेकिन उन पर किसी का ध्यान नहीं गया।
देरशाम करीब सात बजे सरोजनीनगर थाने में तैनात सिपाही रवि कुमार सिंह की नजर पड़ी तो बच्चों के पास पहुंचकर पूछताछ की।
बच्चों ने अपना नाम मनवीर (8) और आर्यन (6) बताया और पिता का नाम इंदिरा नगर स्थित पॉलीटेक्निक के पास रहने वाले रमेश वर्मा बताया।
बच्चों ने बताया कि वे एयरपोर्ट पर नौकरी करने वाले मामा पूरन से मिलने सुबह ही बिना किसी तो सूचना दिए घर से पैदल निकले थे।
सिपाही ने जानकारी की तो पता चला कि पूरन एयरपोर्ट पर फायर सेफ्टी विभाग में संविदा पर काम करता है। सिपाही रवि कुमार ने पूरन को बुलवाकर बच्चों से मुलाकात कराई।
इस बीच सूचना पर एयरपोर्ट पहुंचे रमेश वर्मा ने बच्चों को देखा तो उनकी जान में जान आई। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश में पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने सिपाही का आभार व्यक्त किया।